14 जून, 2011

आइन्स्टीन के प्रेम सम्बन्ध

महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइन्स्टीन के प्रेम के किस्सो की १ लम्बी फैहरिस्त है। उनकी मृत्यु के २० साल बाद उनकी सौतेली बेटी ने उनके डेढ़ हजार पत्र प्रकाशित किये जिनमें उनके लगभग ६ प्रेम संबंधो का खुलासा हुआ। वह अपने प्रेम संबंधो का ताजा हाल अपनी इस बेटी को चिट्ठियो में लिखा करते थे।हालाँकि कई जानकारो का कहना है कि वह २० से भी ज्यादा प्रेम संबंधो में रहे। उनकी एक प्रेमिका मशहूर अदाकारा मर्लिन मुनरो भी थी। आइन्स्टीन की लोकप्रियता और उनकी विद्वता के चर्चे महिलाओ को उनकी ओर आकर्षित करते थे। एक बार जर्मनी की १ सोशलाईट जिसे वह M कहते थे, उनसे मिली और प्रेम में डूब गई। उसने आइन्स्टीन पर तोहफो की बौछार कर दी। वे कुछ समय जर्मनी में साथ रहे और फिर आइन्स्टीन लन्दन आ गये।वह उनके पीछे लन्दन आ गई। उसके बाद आइन्स्टीन अमेरिका चले गये। वह वहां भी पहुँच गई। उनकी ऐसी ही रूसी प्रेमिका भी थी, जिसे वह जासूस कहते थे। उसने भी आइन्स्टीन के पीछे लगभग आधी दुनियां का चक्कर लगा लिया था।